रिपोर्टर-दिव्यांशु पुरी
फिरोजाबाद जिले के कोतवाली शिकोहाबाद के सिपाही को कोरोना पॉजिटिव होने से हड़कंप मच गया है।
जैसे ही इस बात की जानकारी मिली उसके बाद पूरे कोतवाली में सुरक्षा इंतेज़ाम किये गए है। अधिकारियों के साथ पुलिसकर्मियों के रूममें भी सेनेटाइजर के छिड़काव किया गया है।
सिपाही मैनपुरी चौराहा पर पिकेट पर ड्यूटी पर रहा था लेकिन अभी ये जानकारी नही दे पाया आखिर कहां से कोराना संक्रमित हुआ ?
आपको बता दे कि पुलिस कर्मी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है और उसके सम्पर्क में आने बाले दस पुलिसकर्मियों को कोरंटिन कर दिया गया है।