{ दिव्यांशु की रिपोर्ट }
सुहाग नगरी में इन दिनों कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी कोरोना की गिरफ्त में हैं।
कोरोना की वजह से स्वास्थ विभाग में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर की मौत के लिए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नाहर सिंह ने सीएमओ को दोषी बताते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
डीएम को दिए ज्ञापन में उन्होंने लिखा है कि स्वास्थ्य विभाग में कोरोना संक्रमित मिलने के चलते न्यायालय परिसर पूरी तरह बंद है, जिसके चलते सभी अधिवक्ता गण आर्थिक स्थिति से गुजर रहे हैं।
उन्होंने सरकार से मांग की कि प्रत्येक अधिवक्ता को ₹20000 आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान किए जाएं। उन्होंने कहा कि शहर में लगातार कोरोना संक्रमण फैल रहा है। स्वास्थ विभाग उसे रोकने में नाकाम साबित हो रहा है।