1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. शाहीन बाग इलाके में एक शख्स ने चलाई गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

शाहीन बाग इलाके में एक शख्स ने चलाई गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शाहीन बाग इलाके में एक शख्स ने चलाई गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नागरिकता संशोधन काननू को लेकर हो रहे देश भर में विरोध प्रदर्शन में सबसे ज्यादा दिल्ली का शाहीन बाग चर्चा में है, यहां पर पिछले 50 दिनों से हो रहे प्रदर्शन के दौरान कई मामले सामने आ चुके हैं। अब शाहीन बाग इलाके में फिर से गोली चली है।

शाहीन बाग इलाके में शनिवार को गोलीबारी हुई, हालांकि पुलिस ने गोली चलाने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया है। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन स्थल से नजदीक ही यह घटना हुई है। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद गोली चलाने वाले शख्स ने कहा कि, हमारे देश में और किसी की नहीं चलेगी, सिर्फ हिंदुओं की चलेगी। आरोपी शख्स नोएडा का रहने वाला बताया जा रहा है।

बताते चलें कि, जामिया नगर में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर एक नाबालिग ने गोली चला दी थी। जिसमें जामिया का एक छात्र घायल हो गया था, घटना को लेकर दिल्ली पुलिस सबके निशाने पर थी, क्योंकि पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में यह गोलीबारी हुई थी।

गौरतलब हो कि, नागरिता संशोधन कानून के प्रदर्शन के दौरान लेकर शरजील इमाम ने देश विरोधी नारे लगाए थे, जिसे दिल्ली पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया। शरजील को लेकर पुलिस ने खुलासा किया था कि वह भारत को इस्लामिक स्टेट बनाना चाहता था। हालांकि वह किसी संगठन से जुड़ा तो नहीं है लेकिन पुलिस अभी इसपर जांच कर रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...