नई दिल्ली : गुड़गांव के मानेसर के कासन गांव दिवाली की रात ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल उठा। इस फायरिंग के एक ही परिवार के 6 लोगों को गोलियों लगने की बात कहीं जा रही है। बताया जा रहा है कि यह हमला पूर्व सरपंच के परिजनों पर किया गया है। जो पारिवारिक रंजिश के चलते किया गया है।
आपको बता दे कि पूर्व सरपंच गोपाल के परिवार के करीब 6 लोगों को गोलियां लगी हैं। घायलों में 8 साल का मासूम बच्चा भी शामिल है। सभी गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें गुरुग्राम के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि कासन गांव मानेसर इंडस्ट्रियल एरिया में पड़ता है।
Gurugram, Haryana | 4-5 people injured in a late night firing incident in Kasan village, Manesar; case of old enmity. All injured have been hospitalized. Search on for the offenders: ACP Veer Singh, Pataudi pic.twitter.com/3LTTnlPfPQ
— ANI (@ANI) November 4, 2021
हमले में एक व्यक्ति की मौत
मामले में पीड़ित परिवार के एक सदस्य बलबीर सिंह चौहान ने बताया कि देर रात हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। साथ ही 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बलबीर ने कहा कि मुझे गोलीबारी के बाद फोन पर घटना की जानकारी मिली थी। घटना के बारे में पटौदी के एसीपी वीर सिंह ने कहा कि मानेसर के कासन गांव में देर रात फायरिंग की सूचना मिली थी।
एसीपी वीर सिंह का कहना है कि गोलीबारी की इस घटना में 5 लोग घायल हुए हैं। यह मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। एसीपी ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। फायरिंग करने वालों की तलाश की जा रही है।