कानपुर देहात में टोल प्लाजा के पास कार में रविवार देर रात अचानक आग लग गई। कार सवार ने कूद कर खुद को बचाया। दमकल जवानों ने आग काबू की, इससे पहले कार पूरी तरह से जल गई।
कानपुर नगर के गायत्री नगर निवासी विकास चौरसिया रविवार सुबह किसी काम से निजी कार लेकर दिबियापुर गए थे। देर रात वापसी के दौरान बारा टोल प्लाजा से पहले कार में आग लग गई।
विकास खिड़की खोलकर कार से कूद गए। सूचना पाकर मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र सिंह, अग्निशमन अधिकारी कृष्ण कुमार दमकल जवानों के साथ फायर टेंडर लेकर पहुंचे और आग काबू की।