1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा विधायक पर FIR दर्ज, ‘NHAI’ के अफसर को थप्पड़ मारने पर एक लाख रुपये देने का किया था ऐलान

सपा विधायक पर FIR दर्ज, ‘NHAI’ के अफसर को थप्पड़ मारने पर एक लाख रुपये देने का किया था ऐलान

समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेयी ने NHAI के अफसर को थप्पड़ मारने वाले को इनाम देने का ऐलान कर दिया।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सपा विधायक पर FIR दर्ज, ‘NHAI’ के अफसर को थप्पड़ मारने पर एक लाख रुपये देने का किया था ऐलान

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

कानपुर: कानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी दंग रह जायेंगे। यहां एक जन प्रतिनिधि ने एक सरकारी अफसर को थप्पड़ मारने पर इनाम देने का ऐलान किया। अब आप सोच रहे होंगे कि जन प्रतिनिधि ऐसा कर सकता है, तो ये बिल्कुल सच है। समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेयी ने NHAI के अफसर को थप्पड़ मारने वाले को इनाम देने का ऐलान कर दिया।

विधायक अमिताभ बाजपेयी के खिलाफ इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। वहीं विधायक का कहना है कि उन्होंने पहले पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम में विधायक अमिताभ बाजपेयी ने खुले मंच से ऐलान किया था कि जो भी नेशनल हाइवे अथॉरिटी के अफसर अमित मित्तल को थप्पड़ मारेगा, उसे उनकी तरफ से 1 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

उनके इस बयान के बाद NHAI अधिकारी अमित मित्तल ने बिठूर थाने में FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने विधायक के खिलाफ आईपीसी की धारा 504 और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

मामला दर्ज होने के बाद विधायक का कहना है की पुलिस ने मेरी FIR दर्ज नहीं की। उनका दावा है कि पहले उन्होंने NHAI के खिलाफ बिठूर थाने में एप्लीकेशन दी थी। उन्होंने पुलिस पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

वहीं इस मामले में ACP अशोक शुक्ल का कहना है NHAI की तरफ से विधायक के खिलाफ पहले FIR दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...