{ अनुज की रिपोर्ट }
योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे ओम प्रकाश राजभर समेत कई नेताओं पर प्रतापगढ़ में एफआईआर दर्ज हुई है।
आपको यह भी बता दे कि ओम प्रकाश राजभर के अलावा एफआईआर में पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा और अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल समेत आधा दर्जन नेता शामिल है।
पिछड़ी जाति के नेता बुधवार को पट्टी सर्किल के गोविन्दपुर गांव में जाने के लिए प्रतापगढ़ पहुचे थे, प्रधान पुत्र से मारपीट के बाद फैली अफवाह पर हिंसा हुई और पुलिस ने वहां धारा 144 भी लगा रखीं है।
गोविंदपुर गांव में घुसने की कोशिश कर रहे इन लोगों को पुलिस ने रोक कर लौटा दिया था वहीं इनके ऊपर अब एफआईआर हुई है।