रिपोर्ट: नंदनी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से सड़क सुरक्षा अभियान की शुरुआत की गई है। ये अभियान सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए 21 जनवरी से लेकर 20 फ़रवरी तक चलाया जाएगा। आपको बता दें, इस अभियान के लिए सीएम योगी ने परिवहन विभाग और गृह विभाग को धन्यवाद दिया है।
अब इसी बीच यूपी पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जो इस वक्त सबका ध्यान खींच रहा है। दरअसल, ये वीडियो है बॉलीवुड फिल्म शोले का। इस वीडियो के साथ यूपी पुलिस ने लिखा है कि जय और वीरू की दोस्ती क्यों टूटी? तो अब अगर आपको ये जानना है कि जय और वीरू की दोस्ती क्यों टूटी तो ये वीडियो आपको अंत तक पूरा देखना होगा।
ㅤㅤजय और वीरु की दोस्ती क्यों टूटी ?
#UPPKeSholay pic.twitter.com/vxxtysLdai
— UP POLICE (@Uppolice) January 27, 2021
आपको बता दें, सीएम योगी ने 21 जनवरी को सड़क सुरक्षा अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के उद्धघाटन के दौरान सीएम योगी ने कहा था कि “सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता हमारे लिए कितनी महत्वपूर्ण है, इस बात का अंदाजा हम इसी बात से लगा सकते हैं कि एक अनुमान के मुताबिक, प्रदेश में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में रोजाना 65 लोगों की मौत होती है। मौत के इन आंकड़ों को कम किया जा सकता है। अभियान चलाकर हम कई परिवारों को उजड़ने से बचा सकते हैं । बस थोड़ा प्रयास हर स्तर पर होना चाहिए।”