1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फिल्म निर्माता प्रकाश झा ने लखनऊ में सीएम योगी से की मुलाकत

फिल्म निर्माता प्रकाश झा ने लखनऊ में सीएम योगी से की मुलाकत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फिल्म निर्माता प्रकाश झा ने लखनऊ में सीएम योगी से की मुलाकत

फिल्म निर्माता प्रकाश झा ने लखनऊ में सीएम योगी से की मुलाकत

उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी के बनने के ऐलान के बॉलिवुड की कई हस्तियां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर चुकी हैं। रविवार को मशहूर फिल्म निर्माता प्रकाश झा ने लखनऊ में सीएम योगी से मुलाकत की। जानकारी के मुताबिक, प्रकाश झा ने फिल्म सिटी को लेकर सीएम योगी से चर्चा की है। प्रकाश झा ने कहा, ‘यहां फिल्म सिटी का निर्माणबहुत उत्साहजनक है। हम इसका समर्थन करेंगे। मुझे यहां बहुत सारे अवसर दिखते हैं।

बता दें, ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी बनाने के ऐलान के बाद सीएम योगी मुंबई दौरे पर गए थे, जहां अक्षय कुमार सहित बॉलिवुड की हस्तियों ने उनसे मुलाकात की थी। सीएम योगी ने कहा, यह सिर्फ प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी होगी।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया, मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मुंबई में निजी होटल में फिल्म जगत से जुड़े कलाकारों, निर्माता और निर्देशकों के साथ बातचीत में कहा था, हम नोएडा में सिर्फ उत्तर प्रदेश के लिए नहीं, पूरी दुनिया के लिए फिल्म सिटी बनाने जा रहे हैं।

यह फिल्म सिटी आपकी जरूरतों के अनुसार होगी, आप सुझाव दें। उसी के अनुसार अपने वादे के अनुरूप, नोएडा में देश ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी के बनाने की घोषणा के बाद लगातार फिल्मी जगत से जुड़े हुए हस्तियों के लिए पहली पसंद उत्तर प्रदेश है। अयोध्या में फिल्म ‘राम सेतु’ की शूटिंग के लिए अ​भिनेता अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुमति मांगी थी।

बताया जा रहा है कि सीएम योगी के द्वारा उनको अनुमति भी दी गई है। वहीं, इस मामले में महाराष्‍ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सहित शिवसेना के कई नेताओं का बयान सामने आए हैं। उद्धव ठाकरे ने कहा, किसी को फिल्मोद्योग को जबरन यहां से ले जाने नहीं दिया जाएगा। इस पर सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि यह खुली प्रतिस्पर्धा है और जो प्रतिभा को उभरने के लिए सही माहौल और सुरक्षा दे सकेगा, उसे निवेश मिलेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...