बॉलीवुड ऐक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों काफी फैमस हो रही है। इतने कम समय में अनन्या का इंडस्ट्री में अलग ही मुकाम बन गया है। फैंस को भी उनसे बहुत सारी उम्मीदें है और अनन्या फैंस की उम्मीदों पर खरी भी उतर रही हैं। अनन्या को 65वें ऐमाजॉन फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2020 में उनकी फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ के लिए बेस्ट डेब्यू ऐक्टर (फीमेल) से सम्मानित किया गया।
अनन्या ने इस अवॉर्ड को पाने के बाद सबसे पहले निर्माता और शो के होस्ट करण चौहर को गले लगाया और फिर अपने पिता (चंकी पांडे) को खुद फोन कर इसकी जानकारी दी जिसके बाद वह थोड़े भावुक हो गए।
उन्होंने बताया कि पापा ने मुझसे बस इतना ही कहा कि काश वह यहां होते और मुझे ट्रॉफी के साथ देखते, वह आने वाले थे लेकिन किन्हीं कारणों से नहीं आ सके, मेरे पापा ने कभी फिल्मफेयर अवॉर्ड नहीं जीते, इसलिए भी मेरी यह जीत उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि की तरह है।
बता दें कि ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ के जरिए ऐक्ट्रेस तारा सुतारिया भी इंडस्ट्री में लॉन्च हुई थीं और वह भी इस श्रेणी में नॉमिनेट हुई थीं। इस बारे में पूछे जाने पर अनन्या ने कहा, मैं इस बात को लेकर अपसेट हूं कि वह यहां क्यों नहीं आई। मुझे पक्का भरोसा है कि अगर मैं यह अवॉर्ड नहीं जीत पाती तो यह तारा को ही मिलता।
मई 2019 में रिलीज इस फिल्म को पुनीत मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया था। करण जौहर की इस फिल्म को फैंस ने खुब पसंद किया था। अनन्या को भी फैंस का बेहद प्यार मिला था।
बता दें कि अवॉर्ड समारोह में जोया अख्तर की फिल्म ‘गली बॉय’ छाई रही। यह फिल्म 13 कैटेगरीज में नॉमिनेट हुई थी, जिसमें से 10 अवॉर्ड इस फिल्म ने अपने नाम कर लिये। ‘गली बॉय’ को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला जबकि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को इसी फिल्म के लिए ‘बेस्ट ऐक्टर इन अ लीडिंग रोल’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।