1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अंडरवल्र्ड डॉन के जरिए फिल्म कलाकारों को धमकाया जा रहा है-मोहसिन रजा

अंडरवल्र्ड डॉन के जरिए फिल्म कलाकारों को धमकाया जा रहा है-मोहसिन रजा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अंडरवल्र्ड डॉन के जरिए फिल्म कलाकारों को धमकाया जा रहा है-मोहसिन रजा

अंडरवल्र्ड डॉन के जरिए फिल्म कलाकारों को धमकाया जा रहा है-मोहसिन रजा

उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने महाराष्ट्र की उद्धव सरकार पर जमकर तंज कसा है।

उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अंडरवल्र्ड डॉन का दबाव बना कर बॉलीवुड को धमका रही है।

महाराष्ट्र में कानून का राज खत्म हो गया है। सरकार अंडरवल्र्ड डॉन के इशारे पर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि बहुत से फिल्म निर्माता, निर्देशक व कलाकार मुंबई छोड़कर उत्तर प्रदेश आना चाहते हैं लेकिन उन्हें अंडरवल्र्ड डॉन के जरिए धमकाया जा रहा है।

गौरतलब है कि यूपी सरकार द्वारा प्रदेश में फिल्म सिटी बनाए जाने व उद्योगों के लिए बेहतर माहौल मुहैया कराए जाने के दावे पर मुख्यमंत्री उद्घव ठाकरे ने कहा था कि महाराष्ट्र मैग्नेटिक राज्य है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...