उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में स्थित झुग्गियों में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।
इस हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें आग की ऊंची-ऊंची लपटों को उठते देखा जा सकता है। वीडियो देखने पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग किस प्रकार प्रचंड रूप ले चुकी है। आग लगने की वजह का पता अभी नहीं चल पाया है।
एसपी ग्रामीण नीरज कुमार जादौन ने मीडिया को बताया, हमने आग को और फैलने से रोक दिया है। इसे नियंत्रण में लाया जाएगा। आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
इस क्षेत्र के निवासियों को पास के अपने अस्थायी घरों में स्थानांतरित किया गया है। बता दें कि आग की इस घटना में दर्जनों झुग्गियों के जलकर खाक होने की आशंकी जताई जा रही है।
#WATCH: A fire has broken out at a slum area in Ghaziabad. 15 fire tenders at the spot. Firefighting operation underway. pic.twitter.com/rUZT552HuM
— ANI UP (@ANINewsUP) November 3, 2020
आग इतनी भयानक थी कि आसमान पूरा धूंए के गुबार से भर गया, वहीं आग की ऊंची लपटें आस-पास की झुग्गियों को भी अपने चपेट में ले रही थीं। आखिरकार दमकल कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
दो दिन पहले हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर -52 में एक फर्नीचर के गोदाम में सोमवार की रात अचानक आग लग गई थी। आग की सूचना पाते ही दमकलकर्मी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंच गए और आग पर नियंत्रण पा लिया।
हालांकि फर्नीचर गोदाम होने के कारण सभी सामाना लड़की के थे इसलिए चंद मिनटों में आग ने विकराल रुप धर लिया था। कुछ ही देर में गोदाम में रखा सामान धूं-धूंकर जल उठा। इस हादसे में गोदाम मालिक को लाखों का नुकसान झेलना पड़ा, हालांकि किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।