1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. महाराष्ट्र के बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचे स्थानीय अधिकारी

महाराष्ट्र के बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचे स्थानीय अधिकारी

By: Amit ranjan 
Updated:
महाराष्ट्र के बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचे स्थानीय अधिकारी

नई दिल्ली : महाराष्ट्र में ठाणे के अंबरनाथ क्षेत्र के महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) के एक रासायनिक कारखाने में आग लग गई। घटनास्थल पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौजूद हैं। आग बुझाने का काम जारी है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

 

खबरों की मानें तो यह कारखाना एक बिस्किट फैक्टी की है। जानकारी के अनुसार, ये आग सुबह 6 बजे के करीब लगी है, जिसके कारण फैक्ट्री से धुएं का गुबार उठ रहा है। आपको बता दें कि MIDC के जिस कंपनी में यह आग लगी है, उसका नाम RK 1 है।

आग लगने की घटना के बाद मौके पर करीब चार दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं, इसके अलावा अन्य गाड़ियों को भी बुलाया जा रहा है। फैक्ट्री के पास कई स्थानीय अधिकारी पहुंचे हैं और हालात को काबू में लाने की कोशिश की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...