1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. ट्रांसफार्मर पर हुए शॉर्ट सर्किट की चिनगारी से धधके खेत, ग्रामीणों के साहस से टला बड़ा हादसा

ट्रांसफार्मर पर हुए शॉर्ट सर्किट की चिनगारी से धधके खेत, ग्रामीणों के साहस से टला बड़ा हादसा

डेढ़ घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड, बाल्टी, लाठी और डंडों से आग बुझाने में जुटे रहे ग्रामीण।

By: Naredra 
Updated:
ट्रांसफार्मर पर हुए शॉर्ट सर्किट की चिनगारी से धधके खेत, ग्रामीणों के साहस से टला बड़ा हादसा

​पन्नाः जिले के बृजपुर में एक भीषण शॉर्ट सर्किट ने पूरे गांव को संकट में डाल दिया। श्यामपुर-हटूपुर इलाके में उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक बंदर ट्रांसफार्मर की चपेट में आ गया। ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारियों ने खेतों में खड़ी सूखी नरवाई को अपनी चपेट में ले लिया।

भीषण गर्मी और तेज हवाओं ने आग में घी का काम किया, जिससे लपटें तेजी से रिहायशी बस्ती की ओर बढ़ने लगीं। ग्रामीण अपने घर और मवेशियों को बचाने के लिए बदहवास होकर सड़कों पर उतर आए।

हैरान करने वाली बात यह रही कि नायब तहसीलदार की सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड डेढ़ घंटे तक नजर नहीं आयी। ​प्रशासनिक सुस्ती देख ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभाला और जान जोखिम में डालकर बाल्टियों और डंडों के सहारे आग पर काबू पाया।

सरकारी तंत्र की इस लेत-लतीफी ने ग्रामीणों में भारी आक्रोश भर दिया। हालांकि गनीमत रही कि एक बड़ी जनहानि होने से टल गई।

पन्ना से संवाददाता राजेश रावत की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...