रिपोर्ट : राशिद खान / मोहम्मद आबिद
मेरठ : प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद से एंटी रोमियो स्कॉड टीम का गठन किया गया था जिसके बाद से लगातार शोहदों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही थी लेकिन शोहदे मौका पाकर छात्राओं पर भद्दे कमेंट करने के साथ साथ रास्तों पर अशलील हरकत करने से बाज नहीं आते हैं।
मेरठ में आज एक मनचले को एक छात्रा का पीछा करना भारी पड़ गया जहां मनचले के छेड़ने पर छात्रा ने शोहदे को पकड़ लिया और जिसका वीडियो अब शोसल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें साफ तौर पर दिखाई दे रहा है की छात्रा मनचले की जमकर लाठी से पीटाई कर रही है और युवक माफी मांग रहा है।
[videopress ygyH5bns]
वायरल वीडियो मेरठ के थाना सदर बाजार क्षेत्र के चौक बाजार बताया जा रहा है जहां पर बाइक सवार युवक बार-बार सनातन धर्म इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा को पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा था।
वहीं मनचले की पीटाई की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पुहंची और आरोपी को पकड़ लिया और आरोपी युवक युवती को अपनी बहन बताने लगा। वबीं अब पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।