रिपोर्ट: मोहम्मद आबिद
मेरठ : वैलेन्टाइन डे वीक चल रहा है और लोग अपने प्यार को पाने के लिए हर दिन कुछ न कुछ गिफ्ट कर रहें और अपने प्यार पर विश्वास जता रहे हैं। और अब चॉकलेट डे पर महिला से मेरठ के सरकारी अस्पताल के लेबर रूम में साथी डॉक्टर ने किया महिला चिकित्सक से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है।
बतादें की जिले के एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टर ने अपनी साथी महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म के प्रयास किया है जहां बताया जा रहा है की आरोपी ने महिला डॉक्टर को चॉकलेट देते हुए प्रपोज किया तो महिला ने इंकार कर दिया जिससे नाराज होकर साथी डॉक्टर ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया लेकिन आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाया है।
घटना के बाद पीड़िता महिला डॉक्टर ने देहली गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है और यह पूरी घटना मंगलवार की बताई जा रही है और कहा जा रहा है की महिला डॉक्टर नाइट की शिफ्ट में ड्यूटी पर थी। इसी दौरान उसके साथ काम करने वाले विवेक नाम के डॉक्टर ने महिला डॉक्टर को चॉकलेट देते हुए प्रपोज किया। महिला डॉक्टर ने इनकार किया तो आरोपी डॉक्टर जबरदस्ती पर उतारू हो गया।
जानकारी के मुताबिक शहर के रहने वाले एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी की बेटी जिले के एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टर है। बताया जा रहा है आरोप डॉक्टर ने लेबर रूम की कुंडी अंदर से बंद कर ली। इसके बाद महिला डॉक्टर के साथ जबरदस्ती की कोशिश की। बदहवास महिला डॉक्टर शोर मचाती हुई बाहर भागी और स्टाफ को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं अब पूरे मालमे में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।