1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ : तेज़ तर्रार आईपीएस सोमेन बर्मा ने किया बैरियर पॉइंट्स का निरीक्षण

लखनऊ : तेज़ तर्रार आईपीएस सोमेन बर्मा ने किया बैरियर पॉइंट्स का निरीक्षण

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लखनऊ : तेज़ तर्रार आईपीएस सोमेन बर्मा ने किया बैरियर पॉइंट्स का निरीक्षण

लखनऊ में तेज़ तर्रार आईपीएस सोमेन बर्मा ने गोमतीनगर के ग्वारी चौरहे और हुसड़िया चौराहे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को पॉइंट्स को री-एक्टिव करने का निर्देश दिया।

उन्होंने पुलिस कर्मियों से कहा कि किसी भी व्यक्ति को पूछताछ और जांच बिना आगे न जाने दे। बच्चे, बुजुर्गों और महिलाओ को अनावश्यक रूप से न रोका जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि पॉइंट्स पर तैनात पुलिसकर्मी धूप की आड़ में छाँव का सहारा लेकर आराम न फरमाए। अगर निरीक्षण के दौरान लापरवाही मिली तो कार्यवाही तय है।

डीसीपी पूर्वी श्री सोमेन बर्मा के साथ एसीपी संतोष सिंह और गोमतीनगर थाना प्रभारी धीरज सिंह भी मौजूद रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...