फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉडरिक्स (59) वर्ष की उम्र में गोवा स्थित उनके घर पर निधन हो गया। फैशन डिजाइनर और ऑथर सामाजिक मुद्दों में अपने योगदान और कई बॉलिवुड सिलेब्स के साथ अच्छे संबंधों के कारण वह जाने जाते थे। वेंडेल रॉडरिक्स पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित भी रह चूके हैं।

मीडिया में आई खबरों की माने तो रॉडरिक्स का निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ। रॉडरिक्स हाई फैशन की दुनिया में जाना-माना चेहरा थे और अपने गांव में वह green crusader के नाम से भी मशहूर थे।

पॉप्युलर डिजाइनर न सिर्फ कई बॉलिवुड पर्सनैलिटीज के लिए कपड़े डिजाइन करते थे बल्कि रॉडरिक्स फिल्मों में भी नजर आते थे वह कैजाद गुस्ताद की ‘बूम’ और मधुर भंडारकर की ‘फैशन’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

रॉडरिक्स का फैशन के अलावा फूडिंग में भी काफी इंट्रेस्ट था रॉडरिक्स ने इस पर कई जर्नल्स भी लिखे थे। यही नहीं, रॉडरिक्स हाइवे के किनारे प्राचीन आम के पेड़ों को काटे जाने से बचाने के लिए पिछले कुछ महीनों तक कैंपेन भी चलाया। वह अपनी लाइफ के ड्रीम प्रॉजेक्ट ‘मोडा गोवा म्यूजियम’ पर भी काम कर रहे थे जिसमें राज्य का इतिहास बताए जाने की बात थी। इस म्यूजियम का मार्च में उद्घाटन होना था पर इससे पहले ही रॉडरिक्स का निधन हो गया है।

वेंडेल रॉडरिक्स के निधन पर कई जानी-मानी सेलिब्रिटीयों ने ट्वीट किए दुख जताया है।’ देखें ट्वीट्स-