1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद : अवैध अपमिश्रित शराब बनाते भारी मात्रा में शराब सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार

फर्रुखाबाद : अवैध अपमिश्रित शराब बनाते भारी मात्रा में शराब सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फर्रुखाबाद : अवैध अपमिश्रित शराब बनाते भारी मात्रा में शराब सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार

फर्रुखाबाद जनपद के पुलिस अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार मिश्र द्वारा अवैध शराब के निर्माण व बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान कायमगंज के क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह गौर के नेतृत्व में

कायमगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डॉ विनय प्रकाश राय ने अपनी पुलिस टीम के साथ ग्राम जिरखापुर में अमरूद के बाग में छापा मारकर अवैध रूप से अपमिश्रित देशी शराब बनाते दो अभियुक्तों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है।

गिरफ्तार किए गये अभियुक्तों से पुलिस द्वारा नाम व पता पूंछने पर एक अभियुक्त ने अपना नाम कल्लू उर्फ जसवीर पुत्र शिवलाल निवासी ग्राम मिलकिया व दूसरे ने अपना नाम महिमा चन्द्र सक्सेना पुत्र बालकराम सक्सेना निवासी ग्राम सैथरा कोतवाली कायमगंज बताया।

छापामारी के दौरान पुलिस ने मौके पर भारी मात्रा में अवैध अपमिश्रित देशी शराब, रैपर ,खाली शीशी, ढक्कन, एल्कोहल व यूरिया सहित भारी मात्रा में शराब बनाने का सामान बरामद किया है।

अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग अवैध अपमिश्रित देशी शराब बनाकर जनपद एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र एवं फर्रुखाबाद जनपद के जहानगंज थाना क्षेत्र के कई सरकारी शराब के ठेकों पर बेच देते थे तथा तैयार की गई अपमिश्रित देशी शराब की यहां कई जगह बिक्री की जाती थी ।

पकङे गये दोनों अभियुक्तों पर इससे पहले भी कायमगंज कोतवाली में अवैध शराब सहित विभिन्न धाराओं में लगभग आधा दर्जन मुकदमा दर्ज हैं। पकङे गये दोनों अभियुक्त इससे पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं।

अभियुक्त कल्लू उर्फ जसवीर को इससे पहले 2 अप्रैल 2020 को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था।

ग्राम पपङी मिलकिया में पिछले काफी लम्बे अरसे से अवैध शराब का कारोबार व्यापक स्तर पर चल रहा था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...