फर्रुखाबाद जनपद के थाना मोहम्दाबाद क्षेत्र के ग्राम करथिया में शातिर अपराधी सुभाष बाथम ने अपनी बच्ची का जन्मदिवस मनाने के बहाने ग्राम के 24 बच्चों को अपने घर पर बुलाकर घर में बंधक बना लिया था।

उक्त घटना के मामले में जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक डाॅ. अनिल कुमार मिश्र ने प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि, शातिर सुभाष बाथम ने 24 बच्चों को घर में बंधक बनाने के दौरान फायरिंग कर करोड़ों रुपये की मांग की हैा इस मामले में सुभाष बाथम की पत्नी रूबी भी शामिल थी।

शातिर आरोपी सुभाष बाथम द्वारा की गई फायरिंग में आईजी मोहित अग्रवाल की बुलेटप्रूफ जैकेट में सीने में गोली लगी थी और एसपी डाॅ. अनिल मिश्र और एएसपी त्रिभुवन सिंह भी घायल हुए थे।
एसओजी टीम के सिपाही नवनीत कुमार ने सुभाष बाथम के गोली मारी थी।

आपको बताते चलें कि, शातिर सुभाष बाथम के घर से शस्त्रों के अलावा पुलिस को विस्फोटक पदार्थों का भारी जखीरा बरामद हुआ। इस मामले में जिलाधिकारी ने कहा कि, बच्चों को छुड़ाने में माननीय मुख्यमंत्री जी की सलाह काम आई।