1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. फर्रुखाबाद : चीनी मिल के प्रधान प्रबन्धक किशन लाल सहित अधिकारियों व ग्राम प्रधान हुए सम्मानित, पढ़ें

फर्रुखाबाद : चीनी मिल के प्रधान प्रबन्धक किशन लाल सहित अधिकारियों व ग्राम प्रधान हुए सम्मानित, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फर्रुखाबाद : चीनी मिल के प्रधान प्रबन्धक किशन लाल सहित अधिकारियों व ग्राम प्रधान हुए सम्मानित, पढ़ें

फतेहगढ के कलेक्ट्रेट सभागार में सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के तहत बेहतर कार्य करने एवं प्रमोशन आफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फार इन- सीटू मैनेजमेंट आफ क्राप रेज्डयू के अन्तर्गत दि किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड कायमगंज में स्थापित फार्म मशीनरी बैक में

 

किसानों के हितों के लिए मंगाये गये कृषि यंत्रों को 80 प्रतिशत अनुदान स्वीकृत करते हुए चीनी मिल परिक्षेत्र के किसानों को लाभ दिलाने पर दि किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड कायमगंज के प्रधान प्रबन्धक किशन लाल को उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री व फर्रुखाबाद जनपद प्रभारी मुकुट बिहारी वर्मा।

सांसद मुकेश राजपूत, कायमगंज के विधायक अमर सिंह खटिक, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर व जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

वहीं कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 महामारी के दौरान विशेष उत्कृष्ट कार्य करने पर डिप्टी सीएमओ डाॅ राजीव शाक्य, सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के तहत बेहतर कार्य करने पर एसडीएम सदर अनिल कुमार, खण्ड विकास अधिकारी राजेश बघेल, खण्ड विकास अधिकारी श्री प्रकाश उपाध्याय,

जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद, 40 फीट गहरे बोरवेल के मलबे में दबे दो लोगों को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शमशाबाद थाना प्रभारी आर के रावत, कायमगंज ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुबेरपुर की प्रधान गौरी,सचिव आलोक त्रिवेदी सहित कई अधिकारियों, कर्मचारियों, व ग्राम प्रधानों को सहकारिता मंत्री जिला प्रभारी मुकुट बिहारी वर्मा, जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ राजेन्द्र पेंसिया ,सांसद व विधायकों द्वारा संयुक्त रूप प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार मिश्र , मुख्य विकास अधिकारी डाॅ राजेन्द्र पेंसिया, अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह,कायमगंज के एसडीएम सुनील कुमार यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेन्द्र सिंह राठौर, कायमगंज के चेयरमैन सुनील चक, शमशाबाद के पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता सहित तमाम अधिकारी, कर्मचारी व भाजपा नेता आदि मौजूद रहे ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...