{ Satish gupta ki report }
कोविड-19 लाॅक डाउन के दौरान बाजार एवं धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति प्रदान कर दिए जाने के उपरांत भीड़ पर अंकुश लगाने एवं लाॅक डाउन के नियमों का पालन कराने हेतु आज पुलिस ने लोगों के चालान किये।
चिलचिलाती धूप में कायमगंज के पुलिस उपाधीक्षक राजवीर सिंह गौर व प्रभारी निरीक्षक डॉ विनय प्रकाश राय ने भारी संख्या में पुलिस बल के साथ कोतवाली गेट व ट्रांसपोर्ट चौराहे पर अचानक वाहनों की चैकिंग की।
चेकिंग के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाये जाने पुलिस द्वारा डेढ दर्जन से अधिक दो पहिया वाहनों के चालान कर समन शुल्क वसूल किया गया।
चेकिंग के दोपहिया वाहनों ,तीन पहिया वाहनों , चार पहिया वाहनों तथा ट्रेक्टर चालकों एवं सवारियों को बिना मास्क लगाये पाये जाने पुलिस उपाधीक्षक राजवीर सिंह गौर व प्रभारी निरीक्षक
डॉ विनय प्रकाश राय ने कङी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति बिना मास्क लगाये पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
वहीं कुछ एक दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी देखकर पुलिस उपाधीक्षक राजवीर सिंह गौर व प्रभारी निरीक्षक डॉ विनय प्रकाश राय ने सोशल डिस्टेन्सिंग का अनुपालन न करने वाले ग्राहकों व दुकानदारों को शत-प्रतिशत पालन करने के सख्त निर्देश दिये।