सतीश गुप्ता की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज कोतवाली के मुख्य द्वार पर प्रभारी निरीक्षक डॉ विनय प्रकाश राय द्वारा श्रद्धालुओं के सहयोग से बनबाये गये दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में चल रहे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तृतीय दिवस वैदिक मंत्रोंच्चारों के बीच विधि विधान से श्री हनुमान जी के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की गई ।
प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत वहां पर आयोजित हवन यज्ञ के दौरान मुख्य यजमान प्रभारी निरीक्षक डॉ विनय प्रकाश राय उनकी धर्मपत्नी अर्चना राय व सुपुत्र शिवम राय आदि द्वारा आहुतियां दी गई।
प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत जनपद के पुलिस अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार मिश्र , अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह, क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह गौर, प्रभारी निरीक्षक डॉ विनय प्रकाश राय।
अर्चना राय, शिवम राय, पूर्व प्रभारी निरीक्षक यतेन्द्र सिंह यादव, चेयरमैन सुनील चक , पवन गुप्ता, नीरज अग्रवाल, संजय अग्रवाल मुन्ना, अनुपम अग्रवाल सहित तमाम श्रद्धालुओं द्वारा सोशल डिस्टेन्सिंग का अनुपालन करते हुए बङी ही श्रद्धा व आस्था के साथ पूजा अर्चना की गई।
प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत श्री गणेश जी व श्री हनुमान जी को भोग लगाने के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेन्सिंग का विशेष ध्यान रखा गया है । इस अवसर पर एसपी के पीआरओ रामबाबू सिंह,उपनिरीक्षक अंकुश राघव, श्रानेश्वर सिंह, मुख्य आरक्षी निरभाल सिंह,
आरक्षी रवीन्द्र सिंह, श्री हमुमत भक्त मनोज तिवारी, सुधीर गुप्ता, नीरज अग्रवाल , संजय अग्रवाल मुन्ना, मनोज गंगवार,विवेक अग्रवाल, विकास अग्रवाल।
रजनेश दीक्षित, अनुपम अग्रवाल, संजय गुप्ता, अमरदीप दीक्षित, पवन गुप्ता, दीपक वर्मा, मुकेश दुवे सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।