1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद: जनपद के नोडल अधिकारी ने सामुदायिक रसोई का किया औचक निरीक्षण

फर्रुखाबाद: जनपद के नोडल अधिकारी ने सामुदायिक रसोई का किया औचक निरीक्षण

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फर्रुखाबाद: जनपद के नोडल अधिकारी ने सामुदायिक रसोई का किया औचक निरीक्षण

कोविड-19 लाॅक डाउन के दौरान गरीब,असहाय, जरूरतमंद एवं बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों को भोजन उपलब्ध कराने हेतु फर्रुखाबाद जनपद के नगरपालिका परिषद कायमगंज द्वारा

पालिका कार्यालय परिसर में चलाई जा रही सामुदायिक रसोई का कानपुर के एडिशनल कमिश्नर व फर्रुखाबाद जनपद के नोडल अधिकारी फैशल आफताब ने तहसीलदार भूपाल सिंह के साथ पालिका कार्यालय पहुंच कर औचक निरीक्षण किया ।

निरीक्षण के दौरान सामुदायिक रसोई में गरीबों एवं प्रवासी मजदूरों को उपलब्ध कराने हेतु तैयार हो रहे भोजन एवं लंच पैकेट की गुणवत्ता का जायजा लिया।

सामुदायिक रसोई में तैयार हो रहे गुणवत्ता पूर्ण भोजन एवं लंच पैकेट की उत्कृष्ट क्वालिटी की पैकिंग देखकर नोडल अधिकारी फैशल आफताब ने भारी प्रशन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अन्य स्थानों की अपेक्षा यहां पर विशेष गुणवत्तापूर्ण भोजन एवं लंच पैकेट तैयार किए जा रहे हैं।

जिसके लिए नगरपालिका की अधिशाषी अधिकारी सीमा सिंह तोमर व उनकी टीम प्रशंसा की पात्र है । निरीक्षण के दौरान जोनल मजिस्ट्रेट फैशल आफताब ने चोरी छिपे बाहर से आने वाले व्यक्तियों की रिकॉर्ड वार चेकिंग की।

चेकिंग के दौरान अधिशाषी अधिकारी सीमा सिंह तोमर ने नोडल अधिकारी फैशल आफताब को जानकारी देते हुए बताया कि चोरी छिपे बाहर से आने वाले 444 व्यक्तियों की सूचना प्राप्त हुई थी।
उसमें 198 व्यक्ति कायमगंज नगर के पाये गये थे।

नगर के पाये गये सभी व्यक्तियों को होम क्वाँरेटाइन कराया गया है। उसमें से 4 व्यक्तियों की सैम्पलिंग कराई गई थी।उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। वहीं नगर के वार्ड नम्बर 18 पटेलपुरम में सबसे ज्यादा बाहर से आने वाले 19 व्यक्तियों को होम क्वाँरेटाइन कराया जा रहा है।

उन पर निगरानी रखने के नोडल अधिकारी फैशल आफताब ने निगरानी समिति की अध्यक्ष सीमा सिंह तोमर, वार्ड सभासद मुकेश गंगवार गप्पू एवं निगरानी समिति के सदस्यों को निर्देश दिये।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...