फर्रुखाबाद जनपद के दि किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड कायमगंज के प्रधान प्रबन्धक दिलीप कुमार सक्सेना का दि किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड हसनपुर गजरौला के
प्रधान प्रबन्धक के पद पर स्थानांतरण होने के उपरान्त दि किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड सेमीखेङा बरेली से आये किशन लाल ने कायमगंज के चीनी मिल के प्रधान प्रबन्धक का कार्यभार संभाल लिया है।
कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत चीनी मिल के प्रधान प्रबन्धक किशन लाल ने चीनी मिल व मिल कार्यालय का भ्रमण कर निरीक्षण किया।
निरीक्षण के उपरांत प्रधान प्रबन्धक किशन लाल ने कार्यालय मैं बैठकर अधिकारियो व कर्मचारियों का परिचय लिया।
इस अवसर पर प्रधान प्रबन्धक किशन लाल ने चीनी मिल के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से बङे ही आत्मीयता पूर्ण लहजे में कहा कि आप लोगों की कभी कोई समस्या हो तो निसंकोच हमें बताये आप लोगों की हर समस्या का मैं अपने स्तर से निस्तारण करने का पूरा प्रयास करूंगा ।
वहीं नवांगतुक प्रधान प्रबन्धक किशन लाल ने के न्यूज़ रिपोर्टर से हुई एक संक्षिप्त वार्ता में स्पष्ट शब्दों में कहा कि चीनी मिल का रिपेयर मेन्टीनेन्स बढिया कराकर अधिक से अधिक गन्ना की पेराई कर सत्र के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा कर अत्यधिक रिकवरी कर अच्छा परिणाम लाना मेरी पहली प्राथमिकता है।
प्रधान प्रबंधक किशन लाल ने कहा कि गत पेराई सत्र के दौरान चीनी मिल द्वारा खरीदे गए किसानों के गन्ना मूल्य में से अभी तक जो गन्ना मूल्य का भुगतान शेष रह गया है उसका शत-प्रतिशत भुगतान करने का पूरा प्रयास करूंगा तथा शासन स्तर से पैसा मिलने पर बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान किसानों को कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता में रखकर समस्याओं का तत्काल निराकरण करना मेरी प्राथमिकताओं में शामिल है।
हमारे जो भी चीनी व्यापारी हैं वह भी निश्चिन्त होकर व्यवसाय करें उन्हें कभी भी कोई दिक्कत नहीं होने देंगे।
प्रधान प्रबन्धक किशन लाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि चीनी मिल किसानों का है किसानो का सेपक बनकर मैं काम करूंगा।
नवांगतुक प्रधान प्रबन्धक किशन लाल ने चीनी मिल क्षेत्र के सभी किसानों, अंश धारकों , व्यापारियों एवं मिल के अधिकारियों व कर्मचारियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई दी।