{ सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }
कोविड-19 लाॅक डाउन के दौरान बाजार में उमड़ी ग्राहकों की भारी भीड़ को देखते हुए फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डॉ विनय प्रकाश राय ने
कस्बा चौकी प्रभारी दिनेशकुमार भारती, उपनिरीक्षक संतोष कुमार, उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार यादव एवं भारी संख्या में पुलिस बल के साथ नगर में पैदल भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।
भ्रमण के दौरान प्रभारी निरीक्षक डॉ विनय प्रकाश राय द्वारा मास्क न लगाने वाले कई दुकानदारों सहित 68 लोगों के चालान कर 68 सौ रुपया अर्थदंड बसूल किया गया।
वहीं प्रभारी निरीक्षक डॉ विनय प्रकाश राय ने दुकानदारों व ग्राहकों एवं आम जनता सहित सभी लोगों कोविड-19 कोरोना वायरस से बचाव हेतु मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेन्सिंग का शत
प्रतिशत अनुपालन करने की हिदायत देते हुए कहा कि सभी दुकानदारों, ग्राहकों एवं आम जनता सहित सभी लोगों को मास्क लगाना व सोशल डिस्टेन्सिंग का शत प्रतिशत पालन करना अनिवार्य है।
मास्क न लगाये पाये जाने पर संबंधित के खिलाफ अर्थदंड बसूल करने के साथ-साथ विधिक कार्यवाही भी की जा सकती है।