सतीश गुप्ता की रिपोर्ट
भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र की मोदी सरकार-2 के सफलता पूर्वक एक वर्ष एवं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के स्वर्णिम तीन वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के तहत
कायमगंज की वरिष्ठ भाजपा नेत्री, प्रमुख समाजसेविका एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य डाॅ मिथिलेश अग्रवाल ने फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अताईपुर एवं ग्राम जौंरा के विभिन्न बूथों पर घर-घर जाकर ग्रामीणों को मास्क व प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा जनता को समर्पित पत्रक वितरित किए।
मास्क एवं पत्रक वितरित करने के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेत्री डाॅ मिथिलेश अग्रवाल ने वहां पर मौजूद महिलाओं सहित सभी ग्रामीणों से इस समय देश में फैली कोविड-19 कोरोना वायरस जैसी वैश्विक बीमारी से निपटने हेतु आवाहन करते हुए कहा कि
आप लोग अपने घरों मे रहकर लाॅक डाउन का शत-प्रतिशत पालन करें।कोरोना वायरस से बचाव हेतु हमेशा मास्क लगाये तथा सोशल डिस्टेन्सिंग का शत-प्रतिशत पालन करें।
वहीं वरिष्ठ भाजपा नेत्री डाॅ मिथिलेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं व प्रदान की जा रही विभिन्न सहायताओं के बारे ग्रामीणों को जानकारी देकर योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया।
डाॅ मिथिलेश अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान में फैली वैश्विक महामारी के दौरान हम सभी को शासन व प्रशासन की हर संभव मदद करनी है। मास्क व पत्रक वितरित करने के दौरान सोशल डिस्टेन्सिंग का विशेष ध्यान रखा गया