1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद : डीएम ने एम आर एफ सेन्टर का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद : डीएम ने एम आर एफ सेन्टर का किया निरीक्षण

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फर्रुखाबाद : डीएम ने एम आर एफ सेन्टर का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद जनपद के नगरपालिका परिषद कायमगंज द्वारा लगभग 80 लाख रुपये की लागत से स्थापित कराये जा रहे वेस्ट मैनेजमेंट प्लाण्ट का जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ राजेन्द्र पेंसिया व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमित आसेरी ने औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ राजेन्द्र पेंसिया, ज्वाइंटमजिस्ट्रेट अमित आसेरी, चेयरमैन सुनील चक व अधिशाषी अधिकारी सीमा सिंह तोमर द्वारा वहां पर सहजन के पौधे लगाकर व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कानपुर मण्डल मे कायमगंज नगरपालिका परिषद द्वारा स्थापित कराये गए अत्याधुनिक तकनीक युक्त वेस्ट मैनेजमेंट प्लाण्ट देखकर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने भारी प्रशन्नता व्यक्त कर

कायमगंज के चेयरमैन सुनील चक व अधिशाषी अधिकारी सीमा सिंह तोमर की कार्य प्रणाली की मुक्त कण्ठ से सराहना करते हुए कहा कि कायमगंज जैसी छोटी नगरपालिका द्वारा मण्डल में पहला वेस्ट मैनेजमेंट सेन्टर स्थापित कर जो नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है

उसके कायमगंज के चेयरमैन सुनील चक व अधिशाषी अधिकारी सीमा सिंह तोमर वाक़ई में वधाई के पात्र हैं।

वेस्ट मैनेजमेंट सेन्टर स्थापित हो जाने से अब नगरपालिका का कूड़ा बर्बाद नहीं होगा तथा वेस्ट मैनेजमेंट सेन्टर द्वारा कूङा का पृथकीकरण करके व गीले कूङा की कम्पोस्टिंग करके खाद बनाकर बिक्री करने से नगरपालिका की आय भी बढेगी।

निरीक्षण के दौरान नगरपालिका के प्रधान लिपिक रामभवन यादव, जेई मिथुन कुमार, जेई प्रशांत कुमार , ठेकेदार ओम्कारेश्वर पाठक व अरुण दुवे आदि मौजूद रहे ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...