{ सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }
फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने उपजिलाधिकारी सदर अनिल कुमार के साथ नगरपंचायत मोहम्दाबाद में संचालित सामुदायिक रसोई का औचक निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गरीबों को उपलब्ध कराने हेतु तैयार किए गए भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया।

रसोई में आलू की सब्जी, दाल एवं रोटी सहित गुणवत्ता पूर्ण भोजन बना पाए जाने पर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने संतोष व्यक्त करते हुए रसोई में बेहतर साफ सफाई एवं सेनेटाइजेशन कराने के निर्देश दिये।

इसके उपरांत जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने नगरपंचायत मोहम्दाबाद के स्थाई गौवंश आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के दौरान चरही में चारा भूसा न मिलने पर जिलाधिकारी ने भारी नाराजगी व्यक्त करते हुए गौवंश हेतु भरण-पोषण की पर्याप्त व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिये ।

जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह व उपजिलाधिकारी सदर अनिल कुमार ने स्थाई गौवंश आश्रय स्थल नगला बाग रठौरा व स्थाई गौवंश आश्रय स्थल दहलिया मोहम्दाबाद का औचक निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान बताए गए 218 गौवंश हेतु भूसा, हरा चारा, दाना, चूना, नमक एवं मिनरल पावडर पर्याप्त मात्रा में पाए जाने पर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने भारी प्रशन्नता व्यक्त कर अधूरे पङे सोलर पम्प का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करबाने के निर्देश दिये

वहीं जिलाधिकारी द्वारा स्थाई गौवंश आश्रय स्थल दहलिया मोहम्दाबाद का निरीक्षण करने के दौरान बताए गए 115 गौवंश हेतु भूसा, दाना,चूना, नमक व मिनरल पावडर पर्याप्त मात्रा में पाये जाने पर जिलाधिकारी ने विशेष संतोष व्यक्त किया।


वहीं भूसा निर्माण का कार्य अधूरा पाये जाने पर जिलाधिकारी ने 10 दिन मे निर्माण कार्य पूरा कर भूसा शिफ्ट करने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान चरागाह की जमीन पर कब्जा बताये जाने पर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने साथ में मौजूद उपजिलाधिकारी सदर अनिल कुमार को तत्काल ही कब्जा हटबाने व हरे चारे हेतु जमीन चिन्हित कर गौवंश हेतु हरे चारे की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिये।