{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }
फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार मिश्र व फर्रुखाबाद की चेयरमैन वत्सला अग्रवाल के पति मनोज अग्रवाल ने फर्रुखाबाद नगरपालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के के सहयोग से कांशीराम कालोनी में गरीबों को खाद्यान्न सामग्री वितरित की गई।

गरीबों को वितरित करने हेतु उक्त खाद्यान्न सामग्री फर्रुखाबाद नगरपालिका परिषद की चेयरमैन वत्सला अग्रवाल द्वारा उपलब्ध कराई गई थी। गरीब व असहाय लोगों की सहायता हेतु फर्रुखाबाद की चेयरमैन वत्सला अग्रवाल व उनके पति प्रमुख उद्योग पति व समाज सेवी हमेशा ही तत्पर रहते हैं।

तत्पश्चात जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने नरेंद्र सरीन मांटेसरी स्कूल फतेहगढ में स्थापित फूड बैंक फर्रुखाबाद का फीता काट कर शुभारम्भ किया। जिला प्रशासन की पहल पर कोविड-19 लाॅक डाउन के समय गरीब, असहाय व जरूरतमंदो की सहायता हेतु जनपद फर्रुखाबाद में फूड बैंक की स्थापना की गई है।

जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने आश्वासन देते हुए कहा कि प्रत्येक गरीब, असहाय व जरूरतमंदो तक आवश्यक खाद्यान्न सामग्री पहुंचाई जायेगी। जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने सभी जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के समय घवरायें नहीं,धैर्य से काम लें, घर में रहें,सुरक्षित रहें तथा सोशल डिस्टेन्सिंग का अवश्य पालन करें।

फूड बैंक के शुभारम्भ के दौरान जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह के साथ पुलिस अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ राजेन्द्र पेंसिया,अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह,उपजिलाधिकारी अनिल कुमार,प्रमुख समाजसेविका वरिष्ठ भाजपा नेत्री डाॅ रजनी सरीन व स्टेनो नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।