1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद : कोविड-19 के दृष्टिगत डीएम व सीडीओ ने हवाई पट्टी गेस्ट हाउस का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद : कोविड-19 के दृष्टिगत डीएम व सीडीओ ने हवाई पट्टी गेस्ट हाउस का किया निरीक्षण

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फर्रुखाबाद : कोविड-19 के दृष्टिगत डीएम व सीडीओ ने हवाई पट्टी गेस्ट हाउस का किया निरीक्षण

कोविड-19 को दृष्टिगत फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी डाॅ राजेन्द्र पेंसिया ने हवाई पट्टी गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ चन्द्र शेखर को हवाई पट्टी गेस्ट हाउस में कोरोना मरीजों का उपचार करने वाले चिकित्सकों को ठहरने हेतु समुचित व्यवस्थायें कराने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान दो कर्मचारियों के अनुपस्थित मिलने पर जिलाधिकारी ने कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

इसके उपरांत जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह व मुख्य विकास अधिकारी डाॅ राजेन्द्र पेंसिया ने फैसिलिटी क्वाँरेटाइन सेन्टर मेजर एस डी सिंह मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया ।

निरीक्षण के दौरान क्वारेंटाइन सेन्टर गन्दगी पाये जाने पर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने फर्रुखाबाद नगरपालिका की अधिशाषी अधिकारी रश्मी भारती को तत्काल सफाई कर्मचारी लगाकर बेहतर सफाई कराने के निर्देश दिये।

कोविड- 19 के दृष्टिगत जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह व मुख्य विकास अधिकारी डाॅ राजेन्द्र पेंसिया ने जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ चन्द्र शेखर को 200 बैड का क्वारेंटाइन सेन्टर बनाने हेतु विद्यालय में समुचित व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिये

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...