1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद : डीएम एवं एसपी ने ग्राम राजेपुर सराय मेदा सहित कई ग्रामों का किया औचक निरीक्षण

फर्रुखाबाद : डीएम एवं एसपी ने ग्राम राजेपुर सराय मेदा सहित कई ग्रामों का किया औचक निरीक्षण

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फर्रुखाबाद : डीएम एवं एसपी ने ग्राम राजेपुर सराय मेदा सहित कई ग्रामों का किया औचक निरीक्षण

{ सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }

फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार मिश्र ने ग्राम राजेपुर सरायमेदा, गंगाईच, फतेउल्लापुर एवं शरफाबाद कमालगंज का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने ग्रामों में तैनात निगरानी समितियों को एलर्ट कर विभिन्न दिशा निर्देश दिये ।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने निगरानी ​समितियों से ग्राम में आए प्रवासियों एवं उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते जिलाधिकारी ने कहा कि जो लोग 25 के बाद ग्राम में आए है उन्हें हॉम क्वारेंटान में रखा जाए।

उनके घर के बाहर पोस्टर चस्पा कर आने की तिथि अंकित की जाए। प्रवासियों को समझाया जाए कि हॉम क्वारेंटाइन के दौरान वह अपनी पत्नी, माता—पिता एवं भाई —बहन व बच्चों से सम्पर्क न रखें ।

जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने आशाओं को निर्देश दिये कि वह लगातार घर घर जाकर बाहर से आए प्रवासियों के स्वास्थ्य की जानकारी लें ।

किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर तत्काल संबंधित सीएचसी को सूचना दी जाए। ग्रामों में काफी दिनों से सेक्टर मजिस्ट्रेट के न पहुंचने की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी ने कङी नाराजगी व्यक्त की।

जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों को निर्देश दिये कि प्रधान ग्रामीणों को समझाए कि न तो स्वयं रिश्तेदारी मे जाए और न किसी रिश्तेदार को घर बुलाए। जो प्रवासी अपने काम पर जाना चाहते हैं उन्हे जाने दिया जाए।

नए व्यक्ति को गांव में आने से रोका जाए। यदि कोई व्यक्ति आता है तो उसे 14 दिन तक हॉम क्वारेंटाइन किया जाए। बाहर से आने वालों पर पैनी नजर रखने के जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने प्रधानों को सख्त निर्देश दिये।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...