1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद : डीएम व एडीएम ने बीएसए कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

फर्रुखाबाद : डीएम व एडीएम ने बीएसए कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फर्रुखाबाद : डीएम व एडीएम ने बीएसए कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह एवं अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने फतेहगढ स्थित बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने बेसिक शिक्षा अधिकारी राम सिंह यादव को जल्द से जल्द 2844 शिक्षकों की लम्बित जांच पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि 10 दिन के अन्दर प्रारूप पर सूचना मंगाई जाये तथा अभिलेखों का बोर्ड द्वारा भौतिक सत्यापन कराया जाए।

निरीक्षण के दौरान वित्तीय वर्ष 2020-2021 की फाइल में शिक्षकों के जीपीएफ की एन्ट्री न किए जाने पर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने पटल सहायक आशीष दीक्षित से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिये तथा समस्त पटल सहायकों की पट्टिकायें बनबाने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान बेसिक शिक्षा कार्यालय के परिसर में गन्दगी व झाङियां पाये जाने पर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने युद्ध स्तर पर साफ सफाई कराकर वृक्षारोपण कराये जाने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद शिकायत कर्ता की पेंशन संबंधित शिकायत सुनने के उपरांत जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को स्वयं समस्याओ का निराकरण करने के निर्देश दिये ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...