फर्रुखाबाद के जिला गन्ना अधिकारी साहब लाल यादव ने दि किसान सहकारी चीनी मिल्स कायमगंज के प्रधान प्रबन्धक दिलीप कुमार सक्सेना, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अशोक कुमार यादव व मुख्य गन्ना अधिकारी प्रमोद कुमार यादव के साथ चीनी मिल क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में गन्ना सर्वेक्षण की सर्वे टीम द्वारा किये जा रहे गन्ना सर्वे का औचक निरीक्षण किया।

जिला गन्ना अधिकारी साहब लाल यादव द्वारा ग्राम लुधइया में किए किए निरीक्षण के दौरान गन्ना पर्यवेक्षक मोहम्मद शमशेर खान ग्राम लुधइया में खेतों पर गन्ना सर्वे कार्य करते मौके पर मौजूद मिले।

गन्ना पर्यवेक्षक मोहम्मद शमशेर खान द्वारा किए जा रहे गन्ना सर्वे कार्य के दौरान खेतों पर मौजूद मिले गन्ना किसानों से जिला गन्ना अधिकारी साहब लाल यादव ने किए जा रहे गन्ना सर्वे कार्य के बारे में जानकारी करने पर किसानों ने बताया कि चीनी मिल स्तर से एसएमएस के माध्यम से गन्ना सर्वेक्षण की सूचना एवं गन्ना सर्वेक्षण सिलिप सर्वे कर्ता द्वारा मौके पर उपलब्ध कराई जा रही है।
निरीक्षण के दौरान सर्वेक्षण की सर्वे टीम द्वारा शासन एवं अधिकारियों के निर्देशों के अनुरूप सही प्रकार से सर्वे कार्य करते पाये जाने पर जिला गन्ना अधिकारी साहब लाल यादव व प्रधान प्रबन्धक दिलीप कुमार सक्सेना ने सर्वे टीम की मुक्त कण्ठ से सराहना कर निर्देश देते हुए कहा कि सर्वे खेत मालिकों के नाम पर ही किया जाए ।
यह भी ध्यान रखा जाये कि भू- स्वामित्व से अधिक किसी भी हाल में गन्ने का सर्वे न होने पाए। जिला गन्ना अधिकारी साहब लाल यादव ने कोविड-19 के वैश्विक संकट में कृषकों एवं कर्मचारियों को इसके बचाव तथा सोशल डिस्टेन्सिंग व स्वच्छता के सम्बन्ध में जागरूक रहने के निर्देश दिये।
जिला गन्ना अधिकारी साहब लाल यादव टिड्डी दल के प्रकोप से बचाव हेतु जागरूक करते हुए कहा कि डिजिटल मीडिया तथा समाचार पत्रों के माध्यम से टिड्डी दल के प्रवास स्थान के बारे में प्रतिदिन जानकारी करते रहें ।
टिड्डी के प्रकोप की अवस्था में तुरंत थाली या ढोल बजाकर एवं पटाखे फोङकर तेज ध्वनि करें तथा खेत के आसपास गन्ने की पुरानी पत्ती व पुराने टायर की आग जला कर धुंआ करें।