कोरोना वायरस महामारी पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि लाॅक डाउन को समाप्त न समझा जाए।शासन के निर्देशानुसार 30 जून तक लाॅक डाउन जारी रहेगा।

लाॅक डाउन जारी रहने तक सोशल डिस्टेन्सिंग प्रोटोकॉल का सभी को पालन करना होगा।
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने गाइडलाइन जारी करते हुए कहा कि शासन के निर्देशानुसार अब प्रातः 9 बजे से रात्रि 8 बजे तक सोशल डिस्टेन्सिंग के साथ मार्केट खुलेगा।

रात्रि 9 बजे से प्रातः 5 बजे तक किसी तरह के आवागमन की अनुमति नहीं होगी। अन्य जनपदों में आने-जाने हेतु अब पास जारी नहीं कराना होगा।

रेड जोन में केवल स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं डोर स्टेप डिलेवरी आदि की अनुमति होगी।अन्य गतिविधियों की मंजूरी नहीं होगी।


बाल कटिंग की दुकानों पर केवल डिस्पोजल कपङे का ही प्रयोग किया जाएगा।
बाल कटिंग हेतु एक बार उपयोग में लाये गए कपड़े का पुनः उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी।
जनमानस भी कटिंग कराते समय उक्त बातों का अवश्य ध्यान रखें अन्यथा कोरोना संक्रमण का खतरा हो सकता है।
शादी समारोह में केवल 30 व्यक्तियों की अनुमति होगी।
दुकानों पर दस्ताने, मास्क एवं सेनेटाइजर का उपयोग अनिवार्य है।
ग्राहक भी घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग अवश्य करेगा।
अन्यथा की दशा में ग्राहक को सामान न दिया जाए।