{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }
कोरोना वायरस से निपटने व गरीबों की सहायता हेतु फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र के अलीगंज नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता राजू ने अपने निजी एकाउण्ट से एक लाख एक हजार रुपये की चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने हेतु अलीगंज के उपजिलाधिकारी पी एल मौर्य को उपलब्ध कराई।
चेक लेने के उपरांत उपजिलाधिकारी पी एल मौर्य ने तत्काल ही चेक को मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने का चेयरमैन ब्रजेश गुप्ता राजू को आश्वासन दिया।

चेयरमैन ब्रजेश गुप्ता राजू ने बताया लाॅक डाउन के दौरान नगरपालिका क्षेत्र के गरीब व असहाय लोगों को समय-समय पर भोजन के पैकेट प्रदान कर राहत पहुंचाई जा रही है।
कोरोना वायरस से बचाव हेतु पालिका कर्मियों द्वारा समय-समय पर दवा का छिड़काव कर नगर के वार्डों व मोहल्लों को सेनिटाइज किया जा रहा है।
वहीं नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता राजू ने सभी नगर व क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा है कि लाॅक डाउन के दौरान आप लोग घरों से बाहर न निकले।
माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किए गये लाॅक डाउन के दौरान सभी लोग अपने घरों में रहकर स्वयं एवं अपने परिवार को स्वस्थ रखने में सहयोग प्रदान करें।