1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद : भाजपा मण्डल प्रभारी सरस्वती वर्मा ने मण्डल में वितरित किए मास्क व सेनेटाइजर

फर्रुखाबाद : भाजपा मण्डल प्रभारी सरस्वती वर्मा ने मण्डल में वितरित किए मास्क व सेनेटाइजर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फर्रुखाबाद : भाजपा मण्डल प्रभारी सरस्वती वर्मा ने मण्डल में वितरित किए मास्क व सेनेटाइजर

Reporter–Satish gupta

कोविड-19 कोरोना वायरस से बचाव हेतु भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्य कारिणी सदस्य, भाजपा महिला किसान मोर्चा की राष्ट्रीय सदस्य एवं एफसीआई अरावली जिप्सम एण्ड मिनरल्स

इण्डिया लिमिटेड बोर्ड की डायरेक्टर सरस्वती वर्मा ने भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बबिता पाठक, सेक्टर संयोजक नगर अध्यक्ष विकास पाण्डेय, रजनी गुप्ता एवं पश्चिमी मण्डल के

पदाधिकारियों के साथ फर्रुखाबाद के पश्चिमी मण्डल के सेक्टर सेनापति व टाउन हाल के विभिन्न बूथों पर घर-घर जाकर महिलाओं को मास्क व सेनेटाइजर वितरित किए।

मास्क एवं सेनेटाइजर वितरित करने के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेत्री सरस्वती वर्मा ने सभी महिलाओं से अनुरोध करते हुए कहा कि आप लोग अपने घरों मे रहकर लाॅक डाउन का शत-प्रतिशत पालन करें।

बेबजह आप लोग अपने घरों से बाहर न निकले। कोरोना वायरस से बचाव हेतु हमेशा मास्क लगाये तथा सोशल डिस्टेन्सिंग का अनुपालन करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...