1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद : दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में प्रारम्भ हुआ तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह

फर्रुखाबाद : दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में प्रारम्भ हुआ तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फर्रुखाबाद : दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में प्रारम्भ हुआ तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह

सतीश गुप्ता की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज कोतवाली के मुख्य द्वार पर प्रभारी निरीक्षक डॉ विनय प्रकाश राय द्वारा श्रद्धालुओं के सहयोग से एक विशाल एवं भव्य दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर का निर्माण करबाया गया है।

मन्दिर का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने के उपरांत शुभ मुहूर्त के अनुसार दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में प्रारम्भ हुए तीन दिवसीय श्री हनुमान विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रथम दिवस मुख्य यजमान

प्रभारी निरीक्षक डॉ विनय प्रकाश राय व उनकी धर्मपत्नी अर्चना राय द्वारा वेदी पूजन, श्री गणपति पूजन एवं सभी आवाहित देवों के पूजन के साथ साथ विग्रहों का जलाधिवास, अन्नाधिवास एवं औषध्याधिवास पूजन किया गया।

उक्त सभी पूजन कायमगंज के सुविख्यात विद्वान आचार्य पं प्रमोद मिश्रा व उनकी सहयोगी टीम द्वारा विधि विधान से सम्पन्न कराये गये।

महोत्सव के प्रथम दिवस पूजन के दौरान मुख्य यजमान प्रभारी निरीक्षक डॉ विनय प्रकाश राय, अर्चना राय, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार भारती, अंकुश राघव, संतोष कुमार।

मुख्य आरक्षी निरभाल सिंह, आरक्षी रवीन्द्र सिंह, रवी कुमार, अवधेश कुमार सहित कोतवाली के अधिकांश स्टाफ के साथ साथ श्री हनुमान भक्त पवन गुप्ता, नीरज अग्रवाल, मनोज तिवारी, मुकेश दुवे, सुबोध गुप्ता मंसाराम व अवधेश गुप्ता सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...