फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने सिंगर, कलाकर, राइटर फरहान अख्तर की और अधुना भबानी का पिछले वर्ष तलाक हो चुका है, लेकिन कई मौको पर दोनों एक साथ नजर आते रहते हैं, और अब दोनों को एक बार फिर एक साथ देखा गया है और इसकी वजह उनकी बेटी अकीरा हैं।
दरअसल, 13 फरवरी को अकीरा का बर्थडे था और इसी मौके पर फरहान और उनकी एक्स वाइफ एक साथ नजर आए। फरहान ने अपने बच्चों की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वो अकीरा का बर्थडे सेलिब्रेशट करते हुए नजर आ रहे हैं, और इसी तस्वीर में उनकी एक्स वाइफ अधुना भी नजर आ रही हैं।
अभिनेता ने अपनी पोस्ट में बेटी को बधाई देते हुए कहा कि वो उनके सपनों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि वह और अधुना हमेशा उनके साथ हैं। इससे पहले भी फरहान ने अकीरा की एक बॉक्सर लुक में तस्वीर पोस्ट की थी और जन्मदिन की बधाई दी थी।
फरहान अख्तर की फिल्मों की बात करे तो वो इन दिनों डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा की आने वाली फिल्म ‘तूफान’ में बीजी हैं। इस फिल्म में एक बॉक्सर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फरहान के अलावा इस फिल्म में परेश रावल, मृणाल ठाकुर और ईशा तलवार भी मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।