1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. धार्मिक स्थलों को खोले जाने की अनुमति का फरंगी महली ने किया स्वागत

धार्मिक स्थलों को खोले जाने की अनुमति का फरंगी महली ने किया स्वागत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
धार्मिक स्थलों को खोले जाने की अनुमति का फरंगी महली ने किया स्वागत

मौलाना ख़ालिद रशीद फरंगी महली ने लॉक डाउन के पांचवे चरण की गाइडलाइंस के तहत मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे आदि धार्मिक स्थल को खोले जाने के एलान के बाद सरकार को धन्यवाद दिया है।

उन्होने कहा कि इस लॉक डाउन 5 में सरकार ने तमाम सुविधाओं के साथ रूल्स और रेगुलेशन को फॉलो करते हुए 8 जून से धार्मिक स्थल खोलने की भी बात कही है जिसका हम दिल की गहराइयों से स्वागत करते है।

इबादतगाहों के ज़िम्मेदारों से अपील करते है कि सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार नियमों पर अमल किया जाए और सभी धार्मिक लीडर अपने अपने धर्म के मुताबिक ईश्वर से प्रार्थना करें कि कोरोना जैसी महामारी का खात्मा हो और इस मुल्क में अमन चैन और तरक्की कायम रहा सकें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...