हरियाणा की डांसिंग क्वीन और सोशल मीडिया की स्टार सपना चौधरी के एक डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। इस वीडियो में देसी क्वीन के नाम से मशहूर सपना चौधरी हरियाणवी सॉन्ग पर धमाकेदार डांस कर रही हैं। उनका यह डांस वीडियो उनके फैन पेज से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को कुछ दिन पहले ही पोस्ट किया गया है। भोजपुरी, पंजाबी और हरियाणवी फिल्मों में धमाल मचाने वाली सपना चौधरी के इस डांस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।
इस वीडियो में सपना चौधरी ने काले रंग का सूट पहना है। जिसमें सपना काफी सुंदर लग रही है। सपना चौधरी के इस वीडियो को यू-ट्यूब पर लाखों से भी ज्यादा बार देखा गया है। जिससे साफ है कि फैन्स के बीच सपना चौधरी के गाने को खूब पसंद किया जाता है। जिस वजह से ही सपना चौधरी फैन्स के दिलों पर राज करती है।
हालांकि, उनके डांस परफॉर्मेंस की पूरे वीडियो को अभी शेयर नहीं किया गया है। फैन्स को उम्मीद है कि जल्द ही उनके डांस परफॉर्मेंस का पूरा वीडियो पोस्ट किया जाएगा। इससे पहले भी सपना चौधरी ने भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के साथ स्टेज परफॉर्मेंस किया था। वैसे भी सपना चौधरी इन दिनों देश के कोने-कोने में स्टेज परफॉर्मेस कर रही है, और ये वीडियो भी उसी कड़ी का हिस्सा है।
बता दें कि हरियाणा में अपने डांस से धमाल मचाने बाद सपना चौधरी बिग बॉस 11 में नजर आई थी। इस दौरान सपना चौधरी ने घर में भी धमाल मचाया था। सपना चौधरी ने शो में भी कई बार अपने डांस से गरदा मचाया।
बिग बॉस से बाहर आने के तुरंत बाद ही उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री में काम मिल गया था। ‘बैरी कंगना’ में उनका स्पेशल नंबर काफी पॉपुलर रहा। इसके बाद सपना चौधरी ने पंजाबी मूवी में भी स्पेशल सॉन्ग किया। सपना चौधरी अब बॉलीवुड में भी एक्टिंग डेब्यू कर चुकी हैं और उनकी पहली फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ रही थी।