1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. मशहूर प्रोड्यूसर ‘हार्वे वीनस्टीन’ यौन शोषण मामले में पाए गए दोषी

मशहूर प्रोड्यूसर ‘हार्वे वीनस्टीन’ यौन शोषण मामले में पाए गए दोषी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मशहूर प्रोड्यूसर ‘हार्वे वीनस्टीन’ यौन शोषण मामले में पाए गए दोषी

हॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार हार्वी वीनस्टीन को यौन उत्पीड़न और बलात्कार का दोषी पाया गया है। न्यूयॉर्क की एक अदालत ने हार्वी को दु्ष्कर्म और एक यौन शोषण के आरोप में दोषी पाया है। हार्वी पर पिछले दो सालों से लगे इन आरोपों की जांच हो रही थी।

कुछ दिनों पहले ही पूर्व डॉलीवुड एक्ट्रेस डॉन डनिंग ने कोर्ट में बयान देते हुए कहा था कि, वीनस्टीन ने उन्हें थ्रीसम करने के बदले तीन फिल्में ऑफर करने की बात कही थी। डनिंग के मुताबिक उन्हें लगा यह मजाक है लेकिन हार्वी वीनस्टीन ने कहा, इस इंडस्ट्री में कभी कामयाब नहीं हो पाओगी। हार्वी पर इसे पहले ग्रैंड ज्यूरी ने भी दुष्कर्म और आपराधिक यौन उत्पीड़न अधिनियम के तहत आरोप तय किए थे।

बताते चले कि, वीनस्टीन पर हॉलीवुड की कई दिग्गज अभिनेत्रियों सनेत 100 से ज्यादा महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप लग चुका है। इसके बाद भी मीटू कैंपेन के जरिए कई दूसरी महिलाओं ने उनपर आरोप लगाए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...