बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली है। सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाई है और फिलहाल आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है।
कुछ दिन पहले ही सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर रहीं दिशा सालियान ने मुंबई के मालाड के मालवणी इलाके की एक इमारत की 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।

बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन का इलाज करा रहे थे. उनके घर से कई ऐसे कागजात और दवाई मिली हैं, जिनसे पता चलता है कि उनका डिप्रेशन का इलाज चल रहा था।
अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्वीट करके कहा है कि मुझे इस खबर ने स्तब्ध और अवाक कर दिया है. भगवान उनके परिवार को शक्ति दे.
सुशांत सिंह राजपूत के घर उनके कुछ दोस्त भी मौजूद थे. रात में वह अपने कमरे में सोने के लिए गए.
लेकिन जब सुबह उन्होंने कमरे का दरवाजा नहीं खोला और कुछ जवाब नहीं दिया तो उनके कमरे का दरवाजा तोड़ा गया और वह फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले।
पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने लिखा है कि जीवन नाजुक है और हम नहीं जानते कि कोई क्या कर रहा है. दयालु रहें. सुशांतसिंह राजपूत. ओम शांति.