1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वेबसाइट से मंगाए जूते निकले नकली, युवक का हंगामा

वेबसाइट से मंगाए जूते निकले नकली, युवक का हंगामा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वेबसाइट से मंगाए जूते निकले नकली, युवक का हंगामा

मेरठ : मवाना में एक युवक ने ऑनलाइन जूते खरीदें लेकिन डिलीवरी के दौरान जूते घटिया क्वालिटी के निकले तो उसनें कोरियर लाने वाले एजेंट को बंधक बना लिया।

उधर, कोरियर एजेंट ने अपने साथ लूट का शोर मचाते हुए पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर दिया। जिसके बाद आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को उठा कर थाने ले गई। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

दरअसल, कस्बे के मौहल्ला तिहाई में रहने वाले अंकित नाम के युवक ने 10 दिन पहले एक कंपनी से ऑनलाइन जूते आर्डर किए थे।

रविवार को एक कोरियर कंपनी का कर्मचारी व कस्बे का रहने वाला रोहित नाम का युवक जूते लेकर अंकित के घर पहुंचा था। मगर, जूते का पैकेट खोलते ही उन्हें नकली बताते हुए अंकित ने हंगामा शुरू कर दिया।

अंकित ने कुरियर बॉय को बंधक बना लिया। इस दौरान कुरियर बॉय अपने साथ लूट होने का शोर मचा दिया और पुलिस को फोन भी कर दिया। जिसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले आई। जहां घंटो हंगामे के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...