मुंबई : ड्रग केस विवाद (Drugs Case) पर अब महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक आमने-सामने आ गये हैं। एक तरफ जहां नवाब मलिक ने ड्रग पेडलर्स के साथ फडणवीस और उनकी पत्नी का संबंध बताया। वहीं फडणवीस ने अपनी पत्नी का बचाव करते हुए नवाब मलिक पर करारा हमला किया। जिससे नवाब मलिक बौखला उठे है।
फडणवीस ने कहा कि मलिक ने उनकी पत्नी अमृता और ड्रग्स तस्कर जयदीप राणा (Jaideep Rana) की जो तस्वीर शेयर की वह चार साल पुरानी है। उन्होंने कहा कि जयदीप राणा से उनके परिवार का कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड से संबंध है, जिसके सबूत वह मीडिया और NCP अध्यक्ष शरद पवार को दिवाली के बाद देंगे।
वहीं फडणवीस के आरोपों पर नवाब मलिक की भी सफाई आ गई है। उन्होंने कहा कि वह फडणवीस के आरोपों पर कल यानी की मंगलवार को सफाई देंगे।
जानें क्या है मामला
आपको बता दें कि नवाब मलिक ने सोमवार सुबह कुछ फोटोज ट्वीट किए थे। इनमें देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता फडणवीस दिख रहे हैं। अलग-अलग फोटोज में दोनों के साथ एक शख्स और खड़ा है, जिसको नवाब मलिक ने जयदीप राणा (Jaideep Rana) बताया है, जो कि ड्रग्स तस्कर है और फिलहाल जेल में है। जानकारी के मुताबिक, राणा को इसी साल जून में NCB ने ही गिरफ्तार किया था।
चलो आज BJP और ड्रग्स पेडलर के रिश्तों पे चर्चा करते है pic.twitter.com/FVjbOQ8jvf
— Nawab Malik نواب ملک नवाब मलिक (@nawabmalikncp) November 1, 2021
नवाब मलिक के आरोपों पर फडणवीस ने पूछा, ‘फोटो चार साल पुरानी है, मलिक को आज उसकी याद क्यों आई है।’ पूर्व सीएम ने आगे कहा कि वह शख्स रिवर मार्च ऑर्गेनाइजेशन के लोगों के साथ आया था और ड्रग्स केस में उसका नाम आने से पहले वह मीटिंग हुई थी।
बता दें कि फडणवीस सरकार के वक्त चल चल मुंबई – नदी संरक्षण अभियान चलाया गया था, इसमें Mumbai River Anthem लॉन्च किया गया था। नवाब मलिक ने आरोप लगाया था कि जयदीप राणा इस अभियान का फाइनेंस हेड था।