देहरादून से दिल्ली के बीच सहारनपुर और बागपत होते हुए एक एलिवेटिज एक्सप्रेस वे बनाया जाएगा। इस एक्सप्रेस वे के बनने के बाद दोनों स्थानों के बीच की दूरी केवल ढाई घंटे में तय की जा सकेगी।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्रधिकरण (एनएचएआई) के अध्यक्ष एसएस संधू ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को आज यहां एक मुलाकात के दौरान यह जानकारी दी कि देहरादून से दिल्ली के बीच इस एलिवेटेड एक्सप्रेस वे को केंद्र सरकार से सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है। वहीं, खबरों की माने तो मुख्यमंत्री रावत ने एलिवेटेड एक्सप्रेस वे को सैद्धांतिक स्वीृति मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग के बन जाने से राज्य के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और यह राज्य के आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
इस मार्ग के बनने में हरसंभव सहायाता उबलब्ध कराने का आश्वासन देते हुए उन्होंने कहा कि, एक्सप्रेस वे के बन जाने से दिल्ली से देहरादून के बीच की दूरी लगभग 180 किलमीटर रह जाएगी। संधू ने कहा कि, जल्द ही इस नए राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। इसके बन जाने के बाद दिल्ली से देहरादून की दूरी मात्र ढाई घंटे में तय की जा सकेगी।
इसके आगे उन्होंने कहा, मोहंड के पास एक नई सुरंह भी प्रस्तावित है, मुख्यमंत्री को उन्होंने बताया कि, इस मार्ग का कुछ भाग यूपी के वन और वन्यजीव क्षेत्र में होकर निकलता है। यूपी सरकार से इस दिशा में जल्द मंजूरी देने का अनुरोध करने का भी आग्रह किया ताकि इस मार्ग का निर्माण का कार्य जल्द शुरू किया जा सके।