1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सर्राफा व्यापारी से लूटपाट कांड का बड़ा खुलासा, सामने आया प्यार का एंगल

सर्राफा व्यापारी से लूटपाट कांड का बड़ा खुलासा, सामने आया प्यार का एंगल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सर्राफा व्यापारी से लूटपाट कांड का बड़ा खुलासा, सामने आया प्यार का एंगल

रिपोर्ट: मोहम्मद आबिद

बाराबंकी: पहले प्यार और फिर शादी….लगभग हर प्यार करने वाले जोड़े का यही मकसद होता है। हालांकि लव मैरिज के लिए किसी को लूटना, ये शायद पहले किसी ने हीं सुना होगा। लेकिन बाराबंकी पुलिस ने एक ऐसी ही वारदात का खुलासा करके सभी के होश उड़ा दिए हैं। दरअसल बाराबंकी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने एक सर्राफा के साथ हुई लूट का पर्दाफाश किया है और पुलिस ने खुलासा करते हुए करते हुए कहा है की लूट की वारदात को अंजाम प्रेमिका से शादी करने के लिए दिया गया था।

बाराबंकी के टिकैतनगर थाना क्षेत्र में रीशू नाम का एक लड़का एक लड़की से प्यार करता था और उसी से शादी करना चाहता था। रीशू सर्राफा की दुकान पर काम करता था, इसलिए उसने अपनी शादी के लिए दुकान मालिक शैलेंद्र से करीब 6 महीने पहले गहने, कुछ रुपये नकद और बाकी उधार देने के लिए कहा था। लेकिन शैलेंद्र ने इससे साफ इनकार कर दिया। तब रीशू ने अपनी बुआ के लड़के उत्कर्ष के साथ मिलकर किसी व्यवसायी को लूटने का प्लान बनाया। इसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया। अब पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से लूट का पूरा सामान बरामद किया है।

लूटकांड में खुलासे के मुताबिक 21 अक्टूबर 2020 को रीशू ने अपनी बुआ के लड़के उत्कर्ष के साथ रामनगर में एक बारात से एक बाइक चोरी की। उत्कर्ष सुरेश चंद्र जैन नाम के व्यापारी की रेकी करने लगा। तेज बाइक चलाने में माहिर उत्कर्ष के साथ रीशू चोरी ने बाइक की नंबर प्लेट निकालकर वारदात से पहले रात में ही बाजार से बाहर खड़ी कर दी। इसके बाद लूट करते हुए दोनों गलियों से बाइक तक पहुंचे और उससे भाग गए। जेवरात को बैग सहित नकदी रीशू ने अपने घर में छिपा दिया था। जिसे अब पुलिस ने बरामद कर लिया है।

एसपी यमुना प्रसाद ने कहा की पूरे मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मामले की जांच पड़ताल की जा रही थी और पुलिस टीम ने बेहतर काम करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...