रिपोर्ट : प्रेम त्रिपाठी / मोहम्मद आबिद
देवरिया : पूर्वी छोर पर स्थित बनकटा थाने की पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है।पुलिस ने इस ठगी में तीन लोगों को गिरफ्तार करते लैपटॉप, प्रिंटर व मोबाइल फोन बरामद किया है।
बतादें की 18 फरवरी को प्रमोद कुमार वर्मा ने पुलिस को बताया कि फेसबुक पर रीना कन्सेल्टी आफिस के विज्ञापन में विदेश भेजकर नौकरी लगाने के संबन्ध में दिये गये नम्बर पर फोन करने पर 22 हजार रुपए लेकर फर्जी विजा कम्पनी द्वारा मुझे दे दिया व उसके बाद फोन बन्द कर दिया।

#cyber_cell_deoria द्वारा सोशल मीडिया पर विज्ञापन के जरिए विदेश भेजकर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 03 अभियुक्त गिरफ्तार, लैपटॉप, प्रिंटर, मोबाइल फोन आदि बरामद। @Uppolice @dgpup @AdgGkr @diggorakhpur @Cyberdost @CybercrimeSp pic.twitter.com/BARoLdpEj5
— DEORIA POLICE (@deoriapolice) February 25, 2021

पुलिस ने शिकायत पर रीना कन्सेल्टी ऑफिस के कम्रचारियों के विरूद्ध केस दर्ज कर जांच में जुटी थी कि प्रभारी साइबर सेल देवरिया व थानाध्यक्ष बनकटा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अकटही बाजार से 3 व्यक्तियों अजित ,सत्यपाल व सलमान को हिरासत में ले लिया।इनके कब्जे से दो लैपटॉप, एक स्कैनर मशीन के साथ और भी उपकरण बरामद किए हैं।
बतादें की आरोपी फोन करने पर उनकों अपने झांसे में लेकर उनसे विदेश भेजने के लिए विजा, एयर टिकट के लिए विभिन्न बैंक के खातों में रूपये मंगा लेने के बाद मोबाईल फोन बन्द कर लिया जाता है। हम लोग एक जगह नहीं रहते हैं, घूम-घूम कर विभिन्न स्थानों से ठगी का कार्य करते हैं। वहीं अब पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।