इस देश में महिलाओं के एक से एक ऐसे उदाहरण है जो समस्त विश्व के लिए एक मिसाल है, चाहे वो अपनी झांसी के लिए अंग्रज़ों के लिए ना झुकने वाली रानी लक्ष्मीबाई हो या राज्य के लिए अपने दूध पीते बच्चे को दांव पर लगा देनी वाली पन्नाधाय हो, चाहे वो खिलजी के हाथ भी नहीं लगने वाली पद्मावती हो या महिला अधिकारों के लिए जीवन खपा देने वाली सावित्री बाई फुले हो।
यह भी पढ़े – मिसाल: एक रुपया मुहिम से सीमा भर रही है 24 बच्चों की फीस, पढ़िये
इस देश का इतिहास वीरागनाओं से भरा हुआ है और इसमें लेश मात्र भी संहेद नहीं है कि इस देश की महिलाओं का सम्मान सम्पूर्ण विश्व में किया जाता है। और अब एक ऐसी ही मिसाल पेश की है शहीद मेजर की पत्नी निकिता कौल ने जो की सिर्फ 28 साल की है।
यह भी पढ़िए – पहला ट्रांसजेंडर शेल्टर होम: अक्षय ने 1.5 करोड़ दान दिए !
निकिता के पति मेजर विभूति शंकर ढौंढियाल पिछले साल फरवरी में पुलवामा अटैक के बाद जैश के आतंकियों के साथ मुठभेड़ में मेजर विभूति शहीद हो गए थे। उनके निधन के बाद निकिता ने कभी भी अपने पति के ना होने का अहसास अपने आप को नहीं होने दिया और अपने आप से वादा किया की वो भी अब भारतीय सेना की सेवा करेगी और अब उनका सपना पूरा होने का है।
यह भी देखे – 5 बार वर्ल्ड चैम्पियन: पिता ने कर्ज लिया था ताकि बेटी टेनिस खेल सके
आपको बता दे कि निकिता दिल्ली में अपने माता पिता के साथ रहती है और मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती है। वह मेरिट लिस्ट के जारी होने का इंतजार कर रही हैं। इसके बाद वह कैडेट के तौर पर सेना में शामिल होंगी। शादी होने 1 साल बाद ही 18 फरवरी को उनके पति शहीद हो गए थे।