1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CBI को RO/ARO 2014 की भर्ती परीक्षा में मिले गड़बड़ी से सबूत, FIR दर्ज करने की तैयारी

CBI को RO/ARO 2014 की भर्ती परीक्षा में मिले गड़बड़ी से सबूत, FIR दर्ज करने की तैयारी

यूपी में साल 2014 में कराये गये सहायक समीक्षा अधिकारी और समीक्षा अधिकारी की भर्ती परिक्षा में बड़ी गड़बड़ी के सबूत मिले हॆं।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
CBI को RO/ARO 2014 की भर्ती परीक्षा में मिले गड़बड़ी से सबूत, FIR दर्ज करने की तैयारी

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

प्रयागराज: यूपी में साल 2014 में कराये गये सहायक समीक्षा अधिकारी और समीक्षा अधिकारी की भर्ती परिक्षा में बड़ी गड़बड़ी के सबूत मिले हॆं। इस मामले में धांधली के मामले पर जॉच कर रही CBI रेगुलर FIR दर्ज कराने वाली है। CBI को जॉच में कई अभ्यर्थियों के कंप्यूटर सर्टिफिकेट फर्जी मिले हैं। साल 2014 में हुई परीक्षा का रिजल्ट 2016 में आया था। इस परीक्षा में 426 अभ्यार्थी पास हुए थे।

आपको बता दें कि FIR दर्ज होने के बाद सीबीआई तत्कालीन अधिकारियों से पूछताछ करेगी। इस मामले में डेढ़ दर्जन अभ्यर्थियों ने सबूतों के साथ सीबीआई से गड़बड़ी की शिकायत की थी। जॉच के दौरान CBI को कई अभ्यर्थियों के अंकपत्र भी फर्जी मिले थे। इसके साथ ही OMR शीट में बदलाव कर नंबर बढ़ाए जाने के भी सबूत मिले हैं। इतना ही नहीं  बताया जा रहा है कि कंप्यूटर टाइप टेस्ट में कम स्पीड वालों का भी चयन किया गया है।

आपको बता दें कि गड़बड़ी के आरोप के बाग CBI,  उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की 2012 से 2016 तक की भर्ती परीक्षाओं की जांच कर रही है। अपर निजी सचिव (APS) 2010 में गड़बड़ी मिलने पर तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक IAS प्रभुनाथ के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, साजिश के तहत ठगी और फर्जीवाड़ा की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। अब सहायक समीक्षा अधिकारी व समीक्षा अधिकारी  2014 की भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की बात सामने आई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...